Saturday, 19 August 2017

यहां मुंह में खतरनाक जीव दबाकर चले आते हैं मेले में लोग



यहां मुंह में खतरनाक जीव दबाकर चले आते हैं मेले में लोग
मुंह में सांप और गोह रखकर दिखाते हैं स्टंट
- यहां के लोग गोगाजी को सांपों का देवता मानते हैं। इसलिए इस मेले में वे सांपों और गोह के साथ स्टंट कर के दिखाते हैं। 
- वे सांपों के साथ खेलते हुए उन्हें मुंह में दबाकर स्टंट करते हैं। इन जहरीले जीवों से लोगों को डर नहीं लगता है।
- इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। मेले में आए कई लोग गले में और मुंह में सांपों को डाले नजर आए।
राजस्थान के लोक देवता हैं गोगाजी
- राजस्थान में गोगाजी को लोकल कुल देवता मानते हैं। चूरू के ददरेवा गांव में इनका जन्म हुआ था।
- गोगाजी को सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि मुसलमान भी मानते हैं। मुस्लिम इन्हें जहरपीर नाम से पुकारते हैं। 
- गोगाजी चौहान वंश के राजा थे। पृथ्वीराज चौहान के बाद चौहान वंश का कोई राजा फेमस हुआ तो वे गोगाजी ही थे। 
- राजस्थान में लोग इन्हें गोगाजी, गुग्गा, जाहिर वीर और जहरपीर के नामों से पुकारते हैं।

 पिछले दिनों चूरू में ये मेला लगा था, जहां प्रदेश भर के भक्त पहुंचे थे। 
- भक्त पहले घर की मिट्टी से गोगा जी बनाते हैं और उन्हें खीर-पूड़ी का भोग लगाते हैं। फिर प्रसाद पूरी कॉलोनी में बांटा जाता है।
- मेले में आने वाले कई लोग सिर पर लोहे की चेन मारते हुए आते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से गोगाजी खुश होते हैं।
- यहां के लोग गोगाजी को सांपों का देवता मानकर पूजते हैं।

No comments:

Post a Comment